मुंबई : स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी फिर एक जंग की तरफ मुड़ने वाली है। आने वाले एपिसोड्स में विराट के दिल में जगह बनाने के लिए सई और पाखी के बीच टकराव होगा। सई विराट की पत्नी है और इन दिनों दोनों के रिश्ते ठीक नहीं हैं।विराट और सई के बीच खराब हुए रिश्ते का फायदा पत्रलेखा उठाना चाहती है।
अब तक आपने देखा कि विराट अस्पताल से घर आ गया है। विराट पर श्रुति संग नाजायज रिश्ते के आरोप लगे थे जिस वजह से सई घर से चली गई थी। हालांकि बाद में सब साफ हो गया कि श्रुति उसके दोस्त सदानंद की बीवी है।
विराट केवल उसकी प्रेग्नेंसी में उसका ख्याल रख रहा था। सई को भी अपनी गलती का अहसास हुआ तो वह वापस चव्हाण निवास चली आई।
और अब आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे की साई विराट के संग होली मनाएगी और उसको फिर एक बार प्रोमोसे कर अपने प्यार को वापस पा लेंग। आने वाले एपिसोड में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा जहा शायद विराट की मेमोरी याददास वापस आ जायेग।
विराट को जमकर तंग करेगी सई
घर आने के बाद सई विराट के कमरे पर कब्जा कर लेगी। सई विराट से बात करने की कोशिश करेगी। हालांकि विराट बार बार सई को नजरअंदाज करेगा। सई विराट के पास सोने की कोशिश करेगी। ऐसे में विराट कमरा छोड़कर ही चला जाएगा। विराट की बेरुखी सई का दिल तोड़ देगी। हालांकि सई हार मानने से इनकार कर देगी।
होली की खास प्लानिंग करेगी सई
विराट की नाराजगी खत्म करने के लिए सई होली का इंतजार करेगी। इस होली पर सई विराट को मनाने की पूरी कोशिश करेगी। सई विराट को सात रंगों में रंगने की कोशिश करेगी। वहीं विराट सई से दूरी बना लेगा। सई और विराट की बढ़ती दूरी देखकर पाखी बहुत खुश हो जाएगी। पाखी भगवान से दुआ करेगी कि सई जल्द से जल्द विराट से अलग हो जाए।
पाखी पर बरसेगी सई
अश्विनी सई की जगह पाखी को भगवान को भोग लगाने के लिए कहेगी। ये बात जानकर सई को बहुत बुरा लगेगा। सई दावा करेगी कि वो भी इस परिवार की बहू है। भवानी कहेगी कि सई का अब च्वहाण हाउस से कोई लेना देना नहीं है। जिसके बाद सई पाखी को जमकर खरीखोटी सुनाने वाली है।
इसे भी पढ़े : साईं का बदला अंदाज, चव्हाण परिवार की लेगी जमकर क्लास…!
‘अनुपमा’ टीवी शो में बहुत बड़ा ट्विस्ट : वनराज को करारा जवाब देगा अनुज,छीन लेगा कॉन्ट्रैक्ट
‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में साईं का बदला अंदाज, चव्हाण परिवार की लेगी जमकर क्लास…!