गुम है किसी के प्यार में’ साईं को विराट देगा पत्नी वाला अधिकार..? पाखी का टूटेगा सपना

मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ सांई के प्यार का जादू विराट के सिर चढ़कर बोलने वाला है। साईं के रंग में विराट को रंगा देख पाखी का दिल जलने वाला है। वह साईं और विराट की दूरियों का फायदा उठाकर खुद विराट की नजदीकियां पाना चाहती थी। इसके लिए वह भवानी का भी सहारा लेती है।

लेकिन साईं ने एक बार फिर अपने प्यार को सिद्ध कर विराट के दिल में जगह बना ली है। साईं से नफरत करने वाला विराट होली पर साईं को पत्नी का अधिकार देने वाला है। उन दोनों के बीच एक पति पत्नी के रिश्ते वाला प्यार फिर से परवान चढ़ेगा। यह सब देख चव्हाण परिवार भी चौंक जाएगा।

शो में साईं की होली खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। साईं ने विराट की होली को खास बनाने के लिए काफी प्लानिंग की है। साईं विराट को बताना चाहती है कि वो अपने पति को कितना प्यार करती है।

Banner Ad

साईं होली के दिन सोते हुए विराट के रंग लगा देती है। अपने चेहरे पर रंग देखकर विराट भड़क जाता है। देवयानी सही समय पर आकर सई को बचा लेती है। इसी बीच साईं, विराट को एक शानदार सरप्राइज देगी।

विराट देगा साईं को पत्नी का अधिकार

इस होली के दिन विराट साईं को पत्नी वाला अधिकार देने वाला है। भांग के नशे में पुरानी सभी कडवी बातों को दोनों भूल जाएंगे। वह दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में ऐसे डूबे नजर आएंगे कि जैसे कभी कुछ हुआ ही नही।

इसे भी पढ़ें : नशे की हालत में सारी हदें पार करेंगे विराट और सई,जल्द आ सकता हैं छोटा मेहमान

विराट भी साईं को पत्नी वाला अधिकार देने वाला है। यह देख साईं की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। होली के दिन विराट और परिवार के बाकी लोग भांग पी लेते हैं। भांग पीने के बाद विराट अपने भाई के साथ खूब धमाल मचाएगा।

इतना ही नहीं साईं और पाखी डांस फ्लोर पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर देगी। विराट भूल जाएगा कि वो साईं से नाराज है। नशे में विराट साईं के करीब चला जाएगा।

साईं को लगा विराट के प्यार का रंग

भांग के नशे की हालत में विराट, साईं के साथ जमकर रोमांस करेगा। वहीं साईं भी विराट का साथ पाकर बहुत खुश हो जाएगी। मौका पाते ही विराट, साईं के चेहरे पर रंग लगा देगा।

इसे भी पढ़ें : प्यार के नशे में साईं और विराट ने तोड़ दी शर्म की दीवार

साईं और विराट को साथ देखकर पाखी चिढ़ जाएगी। वह उन दोनों को दूर करने के लिए नई तरकीब सोचेगी। वह होली के इस मौके पर कुछ ऐसा करना चाहती है कि एक बार फिर विराट और साईं के बीच दूरी बढ़ जाए।

विराट को मनाने की परिवार भी करेगा कोशिश

होली के मौके पर अश्विनी, विराट को मनाने की कोशिश करेगी। अश्विनी मौका पाते ही विराट को अपने हाथ से मिठाई खिलाएगी। कहानी में आगे देखेंगे कि विराट की नाराजगी दूर होगी या फिर नहीं।

विराट नशे की हालत में भी परिवार के लोगों की इस कोशिश को समझ जाएगा। वह खुद सोच में पड़ने वाला है कि आखिर उसमें यह बदलाव कैसे आया?

नशे की हालत में सारी हदें पार करेंगे विराट और सई,जल्द आ सकता हैं छोटा मेहमान

प्यार के नशे में साईं और विराट ने तोड़ दी शर्म की दीवार : दोनों के मिलन से पाखी पर टूटा पहाड़, गुस्से में छोड़ेगी चव्हाण निवास?

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter