सई-विराट की फिर होगी शादी ? गुम है किसी के प्यार में श्रुति करेगी सदा का गेम ओवर

मुंबई : गुम है किसी के प्यार में शो के आगामी ट्रैक में काफी कुछ दिलचस्प होने वाला है। कहानी में अब फाइनली वो ट्विस्ट दिखने वाला है जिसका दर्शक लंबे टाइम से इंतजार कर रहे थे। मौजूदा ट्रैक के अनुसार, सई को किडनैप कर लिया गया है जबकि विराट को अपहरण के बारे में पता चल चुका है। इसके अलावा, सई को सब सच पता चल चुका है।

जी हां, सई को यह भी महसूस हो गया है कि विराट निर्दोष हैं और उन पर विश्वास न करने के लिए सई को बहुत बुरा लग रहा है। सई दर्द में रोती है और विराट से मिलने के बाद बताएगी कि वह क्या महसूस करती है। गुम है किसी के प्यार में की कहानी एक नया मोड़ लेगी।

इसे भी पढ़ें : शो में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा, विराट से बदला लेने के लिए सदानंद ने बनाया खतरनाक प्लान

अब आखिरकार दर्शकों को विराट और सई के बीच लव स्टोरी दिखने वाली है। क्योंकि दोनों एक-दूसरे के लिए अपना प्यार कुबूल करके शादी को दूसरा मौका देने वाले हैं।

टीवी शो गुम है किसी के प्यार में जल्द हमें सई और विराट का लव कनफेशन देखने को मिलने वाला है। सई अब विराट की सबसे बड़ी समर्थक बनेगी। अब सई, विराट के ऊपर लगे हर आरोप के खिलाफ मजबूती से खड़ी होगी।

गुम है किसी के प्यार में (GHKKPM) की नई कहानी में सदानंद अब विराट पर डेंजर हमला करने वाला है। सदानंद पूरी तरह से सई को मारने और विराट को उसी पीड़ा से गुजरने के लिए उकसाता है,

इसे भी पढ़ें : ‘गुम है’ में आने वाले हैं महाट्विस्ट, सई होगी किडनैप और विराट की जाएगी जान

जिससे वह खुद गुजरा। यही कारण है कि जब वो सई को छोड़ता है और वो विराट के पास दौड़ती है तभी बम विस्फोट होता है। अब श्रुति अंतिम समय में सई और विराट के बचाव में आने वाली है।

जी हां, श्रुति ही है जो अब सदा का प्लान फ्लॉप करने वाली है। श्रुति, विराट की आभारी हैं जो कुछ उसने उसके लिए किया है। विराट ने सबके खिलाफ जाकर श्रुति और उसके बेटे सहस की मदद की है। इसीलिए श्रुति, सदानंद के खिलाफ विराट और सई के लिए फ्रेम में एंट्री लेने वाली है। अब आगे शो में क्या होगा ये देखना दिलचस्प रहेगा।

इसे भी पढ़ें : विराट से प्यार का इजहार करेगी श्रुति, गले मिलते रंगेहाथ पकड़ लेगा सदानंद

‘गुम है’ में आने वाले हैं महाट्विस्ट, सई होगी किडनैप और विराट की जाएगी जान

विराट से प्यार का इजहार करेगी श्रुति, गले मिलते रंगेहाथ पकड़ लेगा सदानंद

Source Link 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter