मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो की कहानी में लगातार टि्वस्ट आ रहे हैं। अपनी बुआ की शादी कराने के लिए विराट और साईं एक हो गए हैं। वह दोनों अपने प्लान को कामयाब बनाने के लिए अपना झगड़ा भूलकर अपनी बुआ की जिंदगी खुशियाें से भरना चाहते हैं।
इसके बाद जल्दी ही साईं और विराट की जिंदगी में प्यार की बरसात होने वाली है। रामनवमी पर साईं, राजीव की मदद से एक भंडारे का आयोजन करेगी। परिवार राजीव के बारे में जानकर चौंक जाएगा।
भंडारे में शामिल होने आया चव्हाण परिवार जब यह सुनेगा कि यह आयोजन राजीव ने किया है तो भड़क जाएगा। परिवार के लोग राजीव को बुरा भला कहने लगते हैं। यहां तक की सम्राट राजीव की पिटाई भी कर देता है।
परिवार के लोग गुस्से में राजीव पर पत्थर तक बरसा देते हैं। लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए राजीव भी हर सितम सहने को तैयार है। कहानी बुआजी की लव स्टाेरी और भी मजेदार होने वाली है। जिसके बाद साईं और विराट के बीच भी प्यार परवान चढ़ने वाला है।
शिवानी की जान बचाएगा राजीव : रामनवमी के मौके पर शिवानी अचानक आग में घिर जाएगी। राजीव अपनी जान पर खेलकर शिवानी की जान बचाएगा। वहीं साईं और विराट भी आग में कूद पडे़ंगे।
आग की वजह से राजीव बेहोश हो जाएगा। परिवार के लोग राजीव को अस्पताल में एडमिट करवाएंगे। दूसरी तरफ विराट परिवार के लोगों को शिवानी और राजीव की शादी के लिए राजी कर लेगा। वह समझाएगा कि राजीव अब बदल चुका है।
साईं की ख्वाहिश पूरे करेगा विराट : साईं अपनी परीक्षा देने से इंकार कर देगी। इस पर विराट, साईं के आगे हाथ जोड़कर खड़ा हो जाएगा। वह उससे कहता है कि परीक्षा जरुर दे। विराट कहेगा कि इसके लिए वो अपनी जिम्मेदारी पूरी करके रहेगा।
इसे भी पढ़ें : भंडारे में राजीव पर बरसाए पत्थर, शिवानी को कर दिया कैद..!
साईं विराट के सामने कहती है उसकी इच्छा बड़ापाव खाने की है। इसके बिना वह पढ़ाई नहीं कर पाएगी। विराट आधी रात को साईं की फरमाईश पूरी करने के लिए निकल जाएगा। विराट को अपनी परवाह करते देख साईं काफी खुश हो जाएगी।
विराट को लगी हथकड़ी : साईं, विराट को अपने साथ रखने के लिए उसका हाथ हथकड़ी से बांध देगी। हथकड़ी के दूसरे छोर में साईं अपना हाथ डाल लेगी। हथकड़ी लगाते ही साईं चाबी कमरे से बाहर फैंक देगी।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
साईं की यह हरकत देखकर विराट हैरत में पड़ जाएगा। वह सोच में पड़ जाएगा कि परिवार के लोग अगर उन दोनों को साथ देख लेंगे तो क्या होगा। वहीं साईं, विराट को मनाने का यह मौका साईं बिल्कुल भी नहीं छोड़ती।
‘अनुपमा’ ने नोटों से भर दिए बापूजी के खाली हाथ! अब शादी में अनुज के सारे सपने हो जाएंगे पूरे !